Friday, 9 December 2022

डिजिटल मार्केटिंग क्या है? DIGITl MARKETING KYU ZAROORI HAI [Digital Marketing In Hindi]

What is Digital Marketing in Hindi? – आज के युग में सब ऑनलाइन हो गया है। इंटरनेट ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है और हम इसके माध्यम से कई सुविधाओं का आनंद केवल फ़ोन या लैपटॉप के ज़रिये ले सकते है।

Online shopping, Ticket booking, Recharges, Bill payments, Online Transactions (ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुकिंग, रिचार्ज, बिल पेमेंट, ऑनलाइन ट्रांसक्शन्स) आदि जैसे कई काम हम इंटरनेट के ज़रिये कर सकते है । इंटरनेट के प्रति Users के इस  रुझान की वजह से बिज़नेस Digital Marketing (डिजिटल मार्केटिंग) को अपना रहे है ।

यदि हम market stats की ओर नज़र डालें तो लगभग 80% shoppers किसी की product को खरीदने से पहले या service लेने से पहले online research करते है । ऐसे में किसी भी कंपनी या बिज़नेस के लिए डिजिटल मार्केटिंग महत्वपूर्ण हो जाती है।  

डिजिटल मार्केटिंग का तात्पर्य क्या है? [Digital Marketing Kya Hai?]

अपनी वस्तुएं और सेवाओं की डिजिटल साधनो से मार्केटिंग करने की प्रतिक्रिया को डिजिटल मार्केटिंग कहते है ।डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट के माध्यम से करते हैं । इंटरनेट, कंप्यूटर,  मोबाइल फ़ोन , लैपटॉप , website adertisements या किसी और applications द्वारा हम इससे जुड सकते हैं।

1980 के दशक में सर्वप्रथम कुछ प्रयास किये गये डिजिटल मार्किट को स्थापित करने में परंतु यह सम्भव नही हो पाया । 1990 के दशक मे आखिर मे इसका नाम व उपयोग शुरु हुआ।

डिजिटल मार्केटिंग नये ग्राहकों तक पहुंचने का सरल माध्यम है। यह विपणन गतिविधियों को पूरा करता है। इसे ऑनलाइन मार्केटिंग भी कहा जा सकता है। कम समय में अधिक लोगों तक पहुंच कर विपणन करना डिजिटल मार्केटिंग है। यह प्रोध्योगीकि विकसित करने वाला विकासशील क्षेत्र है।

डिजिटल मार्केटिंग से उत्पादक अपने ग्राहक तक पहुंचने के साथ ही साथ उनकी गतिविधियों, उनकी आवश्यकताओं पर भी दृष्टी रख सकता है। ग्राहकों का रुझान किस तरफ है, ग्राहक क्या चाह रहा है, इन सभी पर विवेचना डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा की जा सकती है। सरल भाषा में कहें तो डिजिटल मार्केटिंग डिजिटल तकनीक द्वारा ग्राहकों तक पहुंचने का एक माध्यम है।

डिजिटल मार्केटिंग क्यो आवश्यक है ? [Importance of Digital Marketing in Hindi]

यह आधुनिकता का दौर है और इस आधुनिक समय में हर वस्तु में आधुनिककरन हुआ है। इसी क्रम में इंटरनेट भी इसी आधुनिकता का हिस्सा है जो जंगल की आग की तरह सभी जगह व्याप्त है। डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट के माध्यम से कार्य करने में सक्षम है।

आज का समाज समय अल्पता से जूझ रहा है, इसलिये डिजिटल मार्केटिंग आवश्यक हो गया है। हर व्यक्ति इंटरनेट से जुड़ा है वे इसका  उपयोग हर स्थान पर आसानी से कर सकता  है । अगर आप किसी से मिलने को कहो तो वे कहेगा मेरे पास समय नही है, परंतु सोशल साइट पर उसे आपसे बात करने में कोई समस्या नही होगी । इन्ही सब बातों को देखते हुए डिजिटल मार्केटिंग इस दौर में अपनी जगह बना रहा है ।

जनता अपनी सुविधा के अनुसार इंटरनेट के जरिये अपना मनपसंद व आवश्यक सामान आसानी से प्राप्त कर सकती है । अब बाज़ार जाने से लोग बचते हैं ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग बिज़नेस को अपने products और services लोगो तक पहुंचाने में मदद करती है। डिजिटल मार्केटिंग कम समय में एक ही वस्तु के कयी प्रकार दिखा सकता है और उप्भोक्ता को जो उपभोग पसंद है वे तुरंत उसे ले सकता है।  इस माध्यम से उपभोकता का बाज़ार जाना वस्तु पसंद करने, आने जाने में जो समय लगता है वो बच जाता है ।

ये वर्तमान काल में आवश्यक हो गया है । व्यापारी को भी व्यापार  में मदद मिल रही है। वो भी कम समय में अधिक लोगो से जुड़ सकता है और अपने उत्पाद की खूबियाँ उपभोक्ता तक पहुँचा सकता  है।

वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग की मांग – [Future of Digital Marketing in Hindi]

परिवर्तन जीवन का नियम है , यह तो आप सब जानते ही हैं। पहले समय में और आज के जीवन में कितना बदलाव हुआ है और आज इंटरनेट का जमाना है । हर वर्ण के लोग आज इंटरनेट से जुड़े है,  इन्ही सब के कारण सभी लोगो को एक स्थान पर एकत्र कर पाना आसान है जो पहले समय में सम्भव नही था । इंटरनेट के जरिये हम सभी व्यवसायी और ग्राहक का तारतम्य स्थापित भी कर सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग की मांग वर्तमान समय में बहुत प्रबल रुप में देखने को मिल रही है। व्यापारी जो अपना सामान बना रहा है , वो आसानी से ग्राहक तक पहुंचा रहा है।  इससे डिजिटल व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है ।

पहले विज्ञापनो का सहारा लेना पड़ रहा था। ग्राहक उसे देखता था, फिर पसंद करता था , फिर वह उसे खरीदता था। परंतु अब सीधा उपभोक्ता तक सामान भेजा जा सकता है । हर व्यक्ति गूगल, फेसबुक , यूट्यूब आदि उपयोग कर रहा है, जिसके द्वारा व्यापारी अपना उत्पाद-ग्राहक को दिखाता है । यह व्यापार सबकी पहुंच में है- व्यापारी व उपभोक्ता की भी।

हर व्यक्ति को आराम से बिना किसी परिश्रम के प्रतयेक  उपयोग की चीज़ मिल जाती है। व्यापारी को भी यह सोचना नही पड़ता कि वह अखबार, पोस्टर, या विज्ञापन का सहारा ले। सबकी सुविधा के मद्देनजर इसकी मांग है। लोगों का विश्वास भी डिजिटल मार्किट की ओर बड़   रहा है। यह एक व्यापारी के लिये हर्ष का विषय है। कहावत है “ जो दिखता है वही बिकता है” – डिजिटल मार्किट इसका अच्छा उदाहरण है ।

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

सबसे पहले तो आपको यह बता दे कि डिजिटल मार्केटिंग करने के लिये ‘इंटरनेट’ ही एक मात्र साधन है। इंटरनेट  पर ही हम अलग-अलग वेबसाइट के द्वारा डिजिटल मार्केटिंग कर सकते हैं । इसके कुछ प्रकार के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं –

(i) सर्च इंजन औप्टीमाइज़ेषन या SEO

यह एक ऐसा तकनीकी माध्यम है जो आपकी वेबसाइट को सर्च इंजन के परिणाम पर सबसे ऊपर जगह दिलाता है जिससे दर्शकों की संख्या में बड़ोतरी होती है। इसके लिए हमें अपनी वेबसाइट को कीवर्ड और SEO guidelines के अनुसार बनाना होता है।

(ii) सोशल मीडिया (Social Media)

सोशल मीडिया कई वेबसाइट से मिलकर बना है – जैसे Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, आदि । सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्ति अपने विचार हजारों लोगों के सामने रख सकता है । आप भली प्रकार सोशल मीडिया के बारे में जानते है । जब हम ये साइट देखते हैं तो इस पर कुछ-कुछ अन्तराल पर हमे विज्ञापन दिखते हैं यह विज्ञापन के लिये कारगार व असरदार जरिया है।

(iii) ईमेल मार्केटिंग (Email Marketing)

किसी भी कंपनी द्वारा अपने उत्पादों को ई-मेल के द्वारा पहुंचाना ई-मेल मार्केटिंग है। ईमेल मार्केटिंग हर प्रकार से हर कंपनी के लिये आवश्यक है क्योकी कोई भी कंपनी नये प्रस्ताव और छूट ग्राहको के लिये समयानुसार देती हैं जिसके लिए ईमेल मार्केटिंग एक सुगम रास्ता है।

(iv) यूट्यूब चेनल (YouTube Channel)

सोशल मीडिया का ऐसा माध्यम है जिसमे उत्पादक अपने उत्पादों को लोगों के समक्ष प्रत्यक्ष रुप से पहुंचाना है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रया भी व्यक्त कर सकते हैं। ये वो माध्यम है जहां बहुत से लोगो की भीड़ रह्ती है या यूं कह लिजिये की बड़ी सन्ख्या में users/viewers यूट्यूब पर रह्ते हैं।  ये अपने उत्पाद को लोगों के समक्ष वीडियो बना कर दिखाने का सुलभ व लोकप्रिय माध्यम है।

(v) अफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)

वेबसाइट, ब्लोग या लिंक के माध्यम से उत्पादनों के विज्ञापन करने से जो मेहनताना मिलता है, इसे ही अफिलिएट मार्केटिंग कहा जाता है। इसके अन्तर्गत आप अपना लिंक बनाते हैं और अपना उत्पाद उस लिंक पर डालते है । जब ग्राहक उस लिंक को दबाकर आपका उत्पाद खरीदता है तो आपको उस पर मेहन्ताना मिलता है।

(vi) पे पर क्लिक ऐडवर्टाइज़िंग या PPC marketing

जिस विज्ञापन को देखने के लिए आपको भुगतान करना पड़ता है उसे ही पे पर क्लिक ऐडवर्टीजमेंट कहा जाता है। जैसा की इसके नाम से विदित हो रहा है की इस पर क्लिक करते ही पैसे कटते हैं । यह हर प्रकार के विज्ञापन के लिये है ।यह विज्ञापन बीच में आते रह्ते हैं। अगर इन विज्ञापनो को कोई देखता है तो पैसे कटते हैं । यह भी डिजिटल मार्केटिंग का एक प्रकार है।

(vii) एप्स मार्केटिंग (Apps Marketing)

इंटरनेट पर अलग-अलग ऐप्स बनाकर लोगों तक पहुंचाने और उस पर अपने उत्पाद का प्रचार करने को ऐप्स मार्केटिंग कहते हैं । यह डिजिटल मार्केटिंग का बहुत ही उत्तम रस्ता है। आजकल बड़ी संख्या में लोग स्मार्ट फ़ोन का उपयोग कर रहे हैं । बड़ी-बड़ी कंपनी अपने एप्स बनाती हैं और एप्स को लोगों तक पहुंचाती है।

डिजिटल मार्केटिंग की उपयोगिताएं – [Uses of Digital Marketing in Hindi]

डिजिटल मार्केटिंग की उपयोगिता के बारे में हम आप को बता रहे हैं –

(i) आप अपनी वेबसाइट पर ब्रोशर बनाकर उस पर अपने उत्पाद का विज्ञापन लोगों के लेटेर-बॉक्स पर भेज सकते हैं। कितने लोग आपको देख रहे हैं यह भी पता लगाया जा सकता है।

(ii) वेबसाइट ट्रेफ़िक- सबसे ज्यादा दर्शकों की भीड़ किस वेबसाइट पर है – पहले ये आप जान ले , फिर उस वेबसाइट पर अपना विज्ञापन डाल दें ताकी आपको अधिक लोग देख सकें ।

(iii) एटृब्युषन मॉडलिंग – इसके द्वारा ह्म यह पता कर सकते है की आजकल लोग किस उत्पाद में रुचि ले रहे हैं या किन-किन विज्ञापनों को देख रहे हैं । इसके लिये विशेश टूल का प्रयोग करना होता है जो की एक विशेश तकनीक के द्वारा किया जा सकता है और ह्म अपने उपभोक्ताओं की हरकतें यानी उनकी रुचि पर नज़र रख सकते हैं।

आप अपने उपभोक्ता से किस प्रकार सम्पर्क बना रहे हैं यह विषय महत्वपूर्ण है। आप उनकी आवश्यक्ता के साथ पसंद पर भी दृष्टी बनाकर रखा करें ऐसा करने से व्यापार में वृद्घि हो सकती है।

आप पर उनका विश्वास भी अत्यन्त आवश्यक है, की वह विज्ञापन देख कर आपका उत्पाद खरीदने में संकोच न करें तुरंत ले लें। इनके विश्वास को आपने विश्वास देना है। ग्राहक को आश्वासन दिलाना आपका दायित्व है। अगर किसी को सामान पसंद न आये तो उसको बदलने के लिये वो अपना संदेश आप तक पहुंचा सके इसके लिये ईबुक आपकी सहायता कर सकता है।

निष्कर्ष [Digital Marketing Kya hai?]

डिजिटल मार्केटिंग एक एसा माध्यम बन गया है जिससे कि मार्केटिंग (व्यापार) को  बढ़ाया जा सकता है। इसके उपयोग से सभी लाभान्वित हैं । उपभोक्ता व व्यापारी के बीच अच्छे से अच्छा ताल-मेल बना रहे हैं , इसी सामजस्य को डिजिटल मार्केटिंग द्वारा पूरा किया जा सकता है । डिजिटल मार्केटिंग आधुनिकता का एक अनूठा उद्धरण है।

आशा है की आप भी डिजिटल मार्केटिंग से लाभांवित होंगे।

Tuesday, 6 December 2022

ONLINE Paise kaise kamai ja sakte hain stay work from home.

                                Online Paise Kaise Kamaye


ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत से तरीके है। जिनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर में बैठ कर पैसे कमा सकता है। इसके लिए आपको मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप की जरूरत पड़ती हैं। ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं जिनमे ब्लॉगिंग से, ऑनलाइन टीचिंग से, यूट्यूब चैनल से, फोटोग्राफी, सोशल मिडिया वेबसाइट बना कर, इंटरनेट मार्केटिंग से, ऑनलाइन पाठ्यक्रम बेच कर, ऑनलाइन पढ़ा कर या कंटेंट राइटिंग आदि आते हैं।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ?


बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो बाहर जा कर नौकरी करने में असमर्थ हैं, उनके लिए ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत से तरीकें हैं। इसके बारे में लोगो के मन में बहुत से प्रश्न होते हैं की Online Paise Kaise Kamaye ke liye kya kar sakte ? किन-किन तरीकों से ऑनलाइन पैसे कमाए जाते हैं। आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए के आसान तरीकों के बारे में दिया जा रहा है। उम्मीदवार लेख में दिए गए सभी तरीकों की प्रक्रिया को समझ कर Online Paise कमा सकते हैं।

Google task met app se 
Blogging se paise kamai
Online teaching se 
You tube channel se 
Photography se
Online data entry karke 
Online book publish karke 
Content writing karke 
Content marketing karke 
Digital marketing karke

गूगल टास्क मेट एप्प से पैसे कमाएं

Google द्वारा जारी किया गया गूगल टास्क मेट एप्प पैसे कमाने का एक बहुत अच्छा साधन है। इसमें आपको गूगल द्वारा दिए गए छोटे-छोटे टास्कों को पूरा करना होता है। जिसके बाद हर टास्क को कम्प्लीट करने पर आपके अकाउंट में गूगल द्वारा पैसे ट्रांसफर कर दिये जाते हैं। गूगल टास्क मेट एप्प से पैसे कैसे कमा सकते हैं इसकी जानकारी के लिए नीचे दी गयी सूची को पढ़ें।

Google Task Mate App घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने का एक बहुत अच्छा माध्यम है।
गूगल टास्क मेट एप्प के लिए उम्मीदवारों को पहले अपने फ़ोन में टास्क मेट एप्प को डाउनलोड करना होता है।
फिर एप्प पर अकाउंट बना कर गूगल टास्क मेट एप्प पर टास्क दिये जाते हैं
उन टास्कों को पूरा करने पर आपको पैसे मिलेंगे प्रत्येक टास्क खत्म होने पर आपके अकाउंट में गूगल द्वारा पैसे भेज दिए जाएंगे।

ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाएं

Blogging Online Paise Kamaye जा सकते है। यह एक ऐसा तरिका है जिसके लिए आपको कोई भी पैसे नहीं देने पड़ते है। जिन लोगो के पास लिखने की कला है वे आसानी से ब्लॉगिंग के जरिये पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉगिंग के लिए आपको एक टॉपिक लेना पड़ेगा जिसके बारे में आपको अच्छी तरह से जानकारी हो। व आप सही तरीके से उस विषय पर लिख सकें।
ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले Adsense अकाउंट बनाना होता है।
फिर आपको अपने बैंक अकाउंट की डिटेल Adsense को देनी होती है।
ब्लॉगिंग के माध्यम से आपके आकउंट में जब 100 डॉलर हो जाते हैं। तो Adsense द्वारा आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिये जाते हैं।
आप Adsense अकाउंट पर अपने बैलेंस की जांच भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन टीचिंग से पैसे कमाना

ऑनलाइन पढ़ा कर भी पैसे कमाए जा सकते हैं।
अधिकतर लोग ऑनलाइन पढ़ा कर पैसे कमाते हैं।
इसके लिए आप ऑनलाइन एप्प का उपयोग भी कर सकते हैं।
जैसे गूगल मेट, ज़ूम आती इनके माध्यम से आप घर पर बैठ कर ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं।
और आसानी से पैसे कमा सकते है। इसके आलावा आप अपने कोर्सों का सब्सक्रिप्शन भी ऑनलाइन उपलब्ध करवा सकते है।

यूट्यूब चैनल से पैसे कमाएं

YouTube पैसे कमाने का एक बहुत अच्छा माध्यम है। जिस कार्य में आपको रुची है आप उसका वीडियो बना कर यूट्यूब पर डाल सकते हैं। जैसे- डांस की वीडियो, सिंगिंग की वीडियो, पेंटिंग की वीडियो, मोटिवेशन लेक्चर सम्बन्धित वीडियो आदि बना कर यूट्यूब पर डाल कर भी पैसे कमा सकते हैं। यूट्यूब चैनल पर जितने आपके सब्सक्राइबर बढ़ेंगे उतना आपको फायदा होगा।

यूट्यूब से घर बैठे पैसे कमाने के लिए सबसे पहले youtube पर एक चैनल बना लें।
अब आप अपनी रूचि के हिसाब से या जिस प्रकार की वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाल सकते हैं वैसी वीडियोस तैयार करें।
और यूट्यूब पर अपलोड करें, इस तरह से धीरे धीरे करके आप यूट्यूब से पैसे कमाने शुरू कर देंगें।

फोटोग्राफी से पैसे कमाएं

फोटोग्राफी भी पैसे कमाने का एक बहुत अच्छा जरिया बन सकता है। अगर आपको फोटो खींचने की अच्छी नॉलेज है,अगर आपको फोटोग्राफी करना पसंद है। तो आपको किसी वेबसाइट पर ऑनलाइन अकाउंट बनाना होगा।सबसे पहले Alamy.com जैसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाएंफिर आपको उस आकउंट में अपनी खींची हुई फोटोज को अपलोड करना है।अब उस वेबसाइट का कोई यूजर आपकी फोटो को डाउनलोड करता है।तो फोटो के बदले में वेबसाइट आपको पैसे देगी।इस प्रकार आप अच्छी अच्छी फोटोज को अपलोड कर के पैसे कमा सकते हैं।

Online data entry se paise kmaaye

ऑनलाइन डाटा एंट्री से पैसे कमाने के लिए आपको कंप्यूटर सम्बंधित जानकारी जैसे एक्सेल , एमएस वर्ड सॉफ्टवेय आदि के बारे में पता होना चाहिए। कंप्यूटर से सम्बन्धित काम सुन कर लोग सोचते हैं कितना मुश्किल काम है या Online data entry kaise karen अगर आपको एक्सेल , एमएस वर्ड का ज्ञान है तो आप 10000 से 15000 आसानी से Online data entry se कमा सकते हैं। इसके लिए आपको एक कंप्यूटर और अच्छे नेटवर्क कनेक्शन की जरुरत पड़ती है।

Online book publish kar ke Online Paise Kaise Kamaye

ऑनलाइन बुक बेच कर पैसे कमाना एक बहुत अच्छा तरिका है। आपको जिस चीज की नॉलेज है, आप उसके बारे में बुक लिख सकते हैं। इसमें आप शायरी, नोबल, किसी की जीवन कथा, अपनी जीवनी के बारे में आदि लिख कर ऑनलाइन पब्लिश कर सकते हैं। आपकीबुक को जितने लोग पसंद करेंगे उतना उसे खरीदेंगे। उसका पैसा आपको प्राप्त होगा। बुक पब्लिश कर के पैसे कमाने के आसान तरीके नीचे दिए गए हैं।

सबसे पहले अपना टॉपिक चुन लें जिस पर आपको बुक लिखनी है और जिसके बारे में आपको अच्छी नॉलेज है।
बुक को पब्लिस करने के लिए आपको एक प्लेटफार्म की जरुरत होगी।
जिस पर आपको अपनी बुक को पब्लिस करना है।
इसमें आप amazon kindle, lulu का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
आपकी बुक को जितने लोग ख़रीदेंगे उसका पैसा आपको मिलेगा।

कंटेंट राइटिंग से पैसे कमाएं

कंटेंट राइटिंग माध्यम से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं इसके लिए आप किसी भी भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी का प्रयोग कर सकते हैं। आपको अपनी भाषा में आर्टिकल लिखना है जिससे आप पैसे कमा सकते हैं नीचे आपको इसके बारे में बताया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आर्टिकल लिख कर पैसे कमा सकते हैं। ये आर्टिकल आप सरकार द्वारा योजना के बारे में, या किसी डॉक्यूमेंट के बारे में लिख सकते हैं।

सबसे पहले आपको एक वेबसाइट की जरूरत होती है।
जिसपर आपको अपने आर्टिकल लिख कर पब्लिश करना है।
अब आपके आर्टिकल पर जितने ज्यादा लोग आएंगे।
उतना आपको लाभ होगा प्राप्त धनराशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जायेगी।

डिजिटल मार्केटिंग से पैसे कैसे कमा सकते हैं

आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे ज्यादा स्कोप है। Digital Marketing करने के लिए बहुत से प्लेटफार्म जैसे – Website designing, Content marketing, SEO आदि है जिनकी मदद से आप डिजिटल मार्केटिंग से पैसे कैसे कमा सकते हैं। इसमें search engines, social media, websites, ईमेल की मदद आप आसानी से मार्केटिंग कर सकते हैं। इसमें भी आपकी बहुत सी चीजे आती है जिनको नीचे सूची में दिया गया है।

Content marketing Se Online Paise Kaise Kamaye

कंटेंट मार्केटिंग भी SEO purpose  पर काम करती है।
यह कस्टमर के लिए एक सुचना का काम करता है।
अगर आपको लिखने की व ग्रामर की अच्छी नॉलेज है।
तो आप Content marketing के जरिये पैसे कमा सकते हैं